राजकीय इण्टर कालेज एटा में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर सम्पन्न

Dec 13, 2023 - 17:18
0 71
राजकीय इण्टर कालेज एटा में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर सम्पन्न

block-350 block-350

राजकीय इण्टर कालेज एटा में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर सम्पन्न

एटा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त एक्शन प्लान के अन्तर्गत तथा माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण / जनपद न्यायाधीश, एटा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा के तत्वावधान में आज दिनांक 13 दिसम्बर 2023 को राजकीय इण्टर कालेज एटा में समय दोपहर11.30 बजे विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कमालुद्दीन, अपर जिला जज/ सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा द्वारा उपस्थित सभी छात्र छात्राओं को" शिक्षा का अधिकार, महिलाओं की सुरक्षा, बच्चों से संबंधित हेल्पलाईन नम्बर, पीसीपीएनडीटी एक्ट, आदि के विषय पर" विधिक जानकारी प्रदान कराई गयी। इसी क्रम में प्रदीप रघुनन्दन, समाज सेवी द्वारा छात्रों के हितार्थ महत्वपूर्ण विधिक जानकारियां प्रदान करायी गयी।

साथ ही योगश कुमार सक्सैना एवं पी०एल०वी०गण द्वारा महिला कल्याण से सम्बन्धित जैसे घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, नालसा हेल्पलाइन न०-15100 एवं महिला हेल्पलाइन न०-1090 आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करायी गयी। इस अवसर पर राजकीय इण्टर कालेज एटा के प्रधानाचार्य, सुभाष यादव, अध्यापकगण व अन्य कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User