Etah News: निधौली कलां पुलिस ने कराया 30,85,540 रूपये की अवैध शराब का विनिष्टीकरण

Dec 10, 2023 - 11:38
0 47
Etah News: निधौली कलां पुलिस ने कराया 30,85,540 रूपये की अवैध शराब का विनिष्टीकरण

block-350 block-350

एटा। शराब माफियाओं के काले कारनामों पर बड़ी कार्यवाही, थाना निधौली कलां पुलिस ने कराया करीब 30,85,540 रूपये कीमत की अवैध शराब का विनिष्टीकरण।

माल निस्तारण हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 09.12.2023 को नायब तहसीलदार रामजीलाल शर्मा व क्षेत्राधिकारी जलेसर राघवेन्द्र सिंह राठौर व प्रभारी निरीक्षक छतरपाल सिंह व निरीक्षक अपराध गोविन्द सिंह की उपस्थिति में थाना निधौली कलां पुलिस द्वारा 45 अभियोगो से संबंधित कुल देशी शराब 3369 क्वार्टर, कच्ची शराब 75 ली0, अंग्रेजी शराब 8304 क्वार्टर, अंग्रेजी शराब 2448 हाफ, अंग्रेजी शराब 1080 बोतल, बीयर 56 कैन को माननीय न्यायालय से आदेश प्राप्त कर जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर विनिष्टीकरण करवाया गया। 

जिसकी फोटोग्राफी भी करवायी गयी। विनिष्टीकृत माल की अनुमानित कीमत लगभग 30,85,540 रुपये है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User