कासगंज पुलिस अधीक्षक द्वारा साप्ताहिक परेड का आयोजन कर परेड का टोलीवार निरीक्षण किया ।

Dec 09, 2023 - 07:14
0 23
कासगंज पुलिस अधीक्षक द्वारा साप्ताहिक परेड का आयोजन कर परेड का टोलीवार निरीक्षण किया ।

block-350 block-350

कासगंज पुलिस अधीक्षक द्वारा साप्ताहिक परेड का आयोजन कर परेड का टोलीवार निरीक्षण किया ।

 कासगंज दिनांक 08 दिसम्बर 2023 को पुलिस लाइन कासगंज में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया, इस दौरान पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित द्वारा पुलिस लाइन पहुंचकर परेड का मानप्रणाम स्वीकार कर परेड का टोलीवार निरीक्षण किया गया तथा जवानों की ड्रिल परेड का निरीक्षण भी किया गया । इसके पश्चात डायल 112 व परिवहन शाखा का निरीक्षण किया और इस दौरान इवेंट पुस्तिका, हिस्ट्री बुक, लॉग बुक आदि संबंधित अभिलेखों को बारीकी से चैक किया तथा वाहनों की साफ सफाई का भी निरीक्षण कर संबंधित कर्मचारी गण को निर्देशित किया गया । तत्पश्चात मैस का निरीक्षण किया व मैस की गुणवत्ता का जायजा लिया और मैस की स्वच्छता व गुणवत्ता को देखकर संतुष्टि व्यक्त की तथा मैस में काम कर रहे सभी अनुचरों का उत्साहवर्धन किया । इसके उपरांत कार्यालयों के अभिलेख को अपडेट रखने व पुलिस लाइन परिसर एवं कर्मचारी बैरकों की साफ सफाई हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा पुलिस लाइन में स्थापित हो रहे नये साइबर थाना के भवन का निरीक्षण कर कार्य को जल्द पूरा करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User