Delhi Aaj Ka Mausam : दिल्ली में होगी बारिश निलाल लें रजाई, बढ़ जाएगी ठंड

Nov 30, 2023 - 20:03
0 37
Delhi Aaj Ka Mausam : दिल्ली में होगी बारिश निलाल लें रजाई, बढ़ जाएगी ठंड

block-350 block-350

Delhi Rainfall Alert: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से इस समय दिल्ली का मौसम बदल गया है।

इन दिनों इस वक्त ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में भी अब ऐसे ही मौसम का हाल रहने वाला है और लोगों को अब ज्यादा सर्दी का सामना करना पड़ेगा। दिल्ली में गुरुवार को दिन भर बादल छाए रहेंगे और शाम तक हल्की बारिश की संभावना नजर आ रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो दिनों तक मौसम का यही हाल देखने को मिल सकता है। 4 दिसंबर तक सुबह के समय धुंध रह सकती है और दिन में ठंडी हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 4 दिसंबर तक क्षेत्र का तापमान अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री तक जा सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में औसत से दो डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग के बुलेटिन के अनुसार, दिन के दौरान सामान्यत: बादल छाए रहने और बहुत हल्की बारिश या गरज के साथ वर्षा की संभावना है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 96 प्रतिशत थी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 366 दर्ज किया गया।

 शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच एक्यूआई को 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बेहद खराब' तथा 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है। 37 निगरानी केंद्रों में से छह (पंजाबी बाग, बवाना, मुंडका, नेहरू नगर और जहांगीरपुरी) में एक्यूआई ''गंभीर'' श्रेणी में जबकि 30 केंद्रों पर ''बेहद खराब'' श्रेणी में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने का अनुमान है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User