2.5 लाख कर्ज लिया, पढ़ा-लिखा कर नर्स बनाया… मजदूर पति को छोड़ प्रेमी संग भागी पत्नी

मजदूर पति ने अपनी पत्नी का दाखिला शहर के एक नर्सिंग कॉलेज में पढ़ाई के लिए करवाया था। पढ़ाई के आखिरी साल में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ भागकर दिल्ली में शादी कर ली। पीड़िता का पति अब न्याय के लिए पुलिस और थानों के चक्कर काट रहा है।

Oct 04, 2023 - 07:41
Updated: 3 years ago
0 36
2.5 लाख कर्ज लिया, पढ़ा-लिखा कर नर्स बनाया… मजदूर पति को छोड़ प्रेमी संग भागी पत्नी

block-350 block-350

झारखंड के गोड्डा जिले में 'पति-पत्नी और वे' के बीच एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। मजदूर पति ने ढाई लाख रुपये का कर्ज लेकर अपनी प्यारी पत्नी प्रिया कुमारी को नर्स की पढ़ाई कराई, ताकि उसकी पत्नी और उसके परिवार का भविष्य बेहतर हो सके. नर्सिंग की पढ़ाई करने के बाद उसी पत्नी ने अपने मजदूर पति को धोखा दिया। नर्सिंग के अंतिम वर्ष में पहुंचने के बाद पत्नी प्रिया कुमारी अपने पति को धोखा देकर प्रेमी के साथ भाग गई। साथ ही अपने बॉयफ्रेंड के साथ दिल्ली के एक मंदिर में शादी कर ली। उसने विभिन्न लोगों के माध्यम से अपने पति टिंकू यादव को शादी की तस्वीर भेजी।

पत्नी प्रिया कुमारी की अपने प्रेमी दिलखुश राउत के साथ शादी की तस्वीर देखकर पीड़िता के पति टिंकू कुमार यादव के पैरों तले से जमीन खिसक गई. पति टिंकू कुमार यादव को यकीन ही नहीं हो रहा था कि उसकी पत्नी ने अपनी पढ़ाई कराने के लिए नर्सिंग की पढ़ाई करने के लिए लाखों का कर्ज ले लिया. उसी पत्नी ने उसे धोखा दिया और अपने प्रेमी के साथ भागकर एक मंदिर में शादी कर ली।

पीड़ित पति ने पुलिस में दर्ज करवाया केस

इस पूरे मामले पर पीड़ित पति टिंकू कुमार यादव ने बताया कि 19 सितंबर को उसकी पत्नी घर से लापता थी. किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए उसने गोड्डा जिला के नगर थाना में केस दर्ज करवाया. जांच पड़ताल के क्रम में यह जानकारी मिली की उसकी पत्नी प्रिया कुमारी अपने किसी जानने वाले दिलखुश राउत नामक युवक के साथ फरार हो गई.

पत्नी की पढ़ाई में खर्च किए पैसों के वापस करने की मांग

इसी बीच टिंकू को या मालूम चला कि दोनों भाग कर दिल्ली पहुंच गए हैं. वहां के किसी मंदिर में दोनों ने शादी कर ली है. इसकी तस्वीर सोशल मीडिया के साथ-साथ अन्य स्रोतों से टिंकू तक पहुंच गई. इसके बाद पीड़ित पति टिंकू यादव पुलिस के पास पहुंच कर न्याय की गुहार लगा रहा है. साथ ही पीड़ित पति धोखा देने वाली पत्नी से उसकी पढ़ाई में खर्च किए गए लाखों रुपये वापस करने की मांग कर रहा है.

साल 2020 में हुई थी शादी

बता दें कि साल 2020 में टिंकू कुमार यादव की शादी प्रिया कुमारी के साथ हुई थी. शादी के बाद उसकी पत्नी प्रिया कुमारी ने आगे पढ़ने की इच्छा जताते हुए पति टिंकू यादव से उसे नर्सिंग कॉलेज में दाखिला कराने को कहा था. परिवार के साथ-साथ पत्नी के सुनहरे भविष्य को ध्यान में रखते हुए पति टिंकू कुमार यादव ने कर्ज लेकर पत्नी का नामांकन गोड्डा जिला के ही शकुंतला नर्सिंग कॉलेज में करवा दिया. इतना ही नहीं उसने पढ़ाई में पत्नी को कोई परेशानी न हो इसके लिए शहर के हॉस्टल में रहने और खाने की व्यवस्था करवा दी.

पत्नी फाइनल ईयर में ही रहकर पढ़ाई कर रही थी. इसी बीच, पत्नी प्रिया कुमारी को आशिकी का ऐसा भूत चढ़ा कि वह बॉयफ्रेंड संग फरार होकर दिल्ली में शादी कर ली. पीड़ित पति द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गोड्डा नगर थाना की पुलिस समुचित कार्रवाई करने का आश्वासन दे रही है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User