सभासद पर पिटाई करने का केस: पुलिस ने दोनों पक्षों को किया बंद
सभासद पर पिटाई करने का केस: पुलिस ने दोनों पक्षों को किया बंद
फर्रुखाबाद। नगर के वार्ड नंबर 34 भगतसिंह नगर के सभासद अनिल यादव के विरुद्ध पिटाई करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला मौलवी खा बजरिया निवासी अर्जुन पुत्र चन्द्रशेखर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 12 सितंबर की रात करीब 9 बजे मैं अपने खेतों की तरफ से घर आ रहा था। जैसे मै टावर वाले रोड पर पहुंचा अनिल यादव पुत्र मंगली यादव निवासी बजरिया जाफर खां ने पुरानी रंजिश को लेकर मेरे साथ गाली-गलौज करने लगे।मैंने गाली गलौज करने से मना किया तो अनिल यादव मेरे साथ मारपीट करने लगे और जानसे से मारने की थमकी दी।
सभासद अनिल यादव ने मीडिया को बताया कि मेरा विपक्षी के परिजनों से जमीन सम्बन्धी मुकदमा चल रहा है इसी रंजिश में झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई है।बजरिया चौकी इंचार्ज यतेन्द्र सिंह ने बताया की घटना के दूसरे दिन दोनों पक्षों का शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर चालान किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)