Etah News : मेडिकल कॉलेज में दीपोत्सव से जगमगाया परिसर
Etah News : मेडिकल कॉलेज में दीपोत्सव से जगमगाया परिसर
एटा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत वीरांगना अवंतीबाई लोधी ऑटोनोमस स्टेट मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध चिकित्सालय परिसर में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा। मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अरविन्द सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा तथा प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद फैकल्टी सदस्यों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं एमबीबीएस छात्र-छात्राओं ने परिसर में दीप प्रज्वलित किए। आकर्षक दीप सज्जा से महाविद्यालय परिसर की सुंदरता देखते ही बन रही थी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, प्राचार्य सहित फैकल्टी सदस्यों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की। उपस्थितजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, कुशलता एवं दीर्घायु की कामना की। इसी क्रम में संबद्ध चिकित्सालय परिसर में भी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश चन्द्र की देखरेख में दीपोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता एवं भाजपा जिला महामंत्री संतोष चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद चिकित्सालय के फैकल्टी सदस्यों, सीनियर-जूनियर रेजिडेंट चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों ने दीप जलाए, जिससे पूरा चिकित्सालय परिसर रोशनी से नहा उठा। कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के सफल संचालन में डॉ. विवेक पाराशर, डॉ. प्रशांत भारद्वाज तथा डॉ. मंजरी कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस दौरान डॉ. अर्चना यादव, डॉ. मंजेश कुमार, डॉ. अंकिता शर्मा, डॉ. अंजू सिंह, डॉ. योगेन्द्र सिंह, डॉ. रावेन्द्र सहित सीनियर-जूनियर रेजिडेंट चिकित्सक, कर्मचारी एवं एमबीबीएस छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। दीपोत्सव के दौरान महाविद्यालय एवं चिकित्सालय परिसर का वातावरण दीपों की रोशनी से आलोकित रहा। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने उत्साह और उल्लास के साथ सहभागिता की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)