Today Top News: भौतिकी के नोबेल पुरस्कार का एलान,48 घंटे के अंदर गई 31 लोगों की जान,सौरव-अनहत और अभय ने दो पदक पक्के किए

Today Top News: भौतिकी के नोबेल पुरस्कार का एलान,48 घंटे के अंदर गई 31 लोगों की जान,सौरव-अनहत और अभय ने दो पदक पक्के किए

Oct 03, 2023 - 16:59
0 21

1. Nobel Prize 2023: भौतिकी के नोबेल पुरस्कार का एलान, इस साल इन तीन लोगों को दिया गया सम्मान

भौतिकी के नोबेल पुरस्कार का एलान कर दिया गया है। इस श्रेणी के लिए 2023 का नोबेल प्राइज संयुक्त रूप से पियरे ऑगस्टिनी, फेरेंस क्राउसज और एनी एल'हुलियर को दिया गया। इलेक्ट्रॉन्स पर अध्ययन के लिए यह सम्मान दिया गया। अवॉर्ड उन प्रायोगिक तरीकों के लिए दिया गया, जिसमें पदार्थ में इलेक्ट्रॉन की गतिशीलता के अध्ययन के लिए प्रकाश के एटोसेकंड पल्स उत्पन्न किए गए। एनी हुलियर फिजिक्स के इस क्षेत्र में नोबेल जीतने वाली पांचवीं महिला बनी हैं।

2. Sensex Closing Bell: शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ; सेंसेक्स 316 अंक फिसला, निफ्टी 19550 के नीचे

Sensex Closing Bell: मंगलवार के कारोबारी सेशन के दौरान बाजार के दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में करीब आधे फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। आज के ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स में 316.31 प्वाइंट या फिर 0.48 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 50 इंडेक्स 109.50 प्वाइंट्स यानी कि 0.56 की गिरावट के साथ क्लोज हुआ।

3. 48 घंटे के अंदर गई 31 लोगों की जान, विपक्ष दवा की कमी का आरोप क्यों लगा रहा, सरकार का रुख क्या?

Nanded Hospital Deaths: महाराष्ट्र में नांदेड़ के एक सरकारी अस्पताल में 48 घंटे से भी कम समय में 31 मरीजों की मौत हो गई है। अस्पताल में दर्जनों लोगों की मौत को लेकर विपक्ष भाजपा सरकार पर हमलावर है। सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दवाइयों के लिए पैसे नहीं होने का आरोप लगाया। 

4. Asian Games Live: सौरव-अनहत और अभय ने दो पदक पक्के किए, प्रीति ने जीता कांस्य, भारत की झोली में कुल 62 पदक

Asian Games Day 10 Live Updates: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशियाई खेलों का आज 10वां दिन है। इस प्रतियोगिता में भारत को पहले दिन पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ, सातवें दिन पांच, आठवें दिन 15 और नौवें दिन सात पदक मिले। आज भारत के कुल पदकों की संख्या 70 के पार जा सकती

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
admin

Surag Bureau Web Portal Management Team Member since 2020, Compilation, verification and publication of important news from various fields, so that readers can get reliable information.

Comments (0)

User