मैनपुरी में यातायात पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, 10 चालान और 5 गाड़ियां सीज
मैनपुरी में यातायात पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, 10 चालान और 5 गाड़ियां सीज
मैनपुरी (अजय किशोर) जनपद में सड़क हादसों की रोकथाम और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से सोमवार को मैनपुरी में एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात और परिवहन विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने प्रमुख मार्गों पर वाहनों की सघन जांच की। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए कुल 10 चालान काटे गए तथा 5 वाहनों को सीज किया गया। इस कार्रवाई के दौरान कुल 2,10,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया, जिससे वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही। सख्त कार्रवाई के साथ-साथ अधिकारियों द्वारा आम जनता और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखें ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)