Etah News : नौसिखिए ड्राइवर की लापरवाही एवं बस पर परिचालक ना होने के कारण राज कमल पब्लिक स्कूल की बस से हादसा, 5 वर्षीय मासूम की मौत
नौसिखिए ड्राइवर की लापरवाही एवं बस पर परिचालक ना होने के कारण राज कमल पब्लिक स्कूल की बस से हादसा, 5 वर्षीय मासूम की मौत
एटा। जबसे एआरटीओ शिवम यादव ने जनपद में परिवहन विभाग की कमान संभाली है तबसे लगातार परिवहन विभाग द्वारा जिलेभर में स्कूली वाहनों को लेकर सख्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। लगातार परिवहन विभाग द्वारा स्कूली वाहनों के जरुरी प्रपत्र एवं सुरक्षा उपकरणों को लेकर विशेष सख्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है लेकिन इसके बावजूद स्कूल प्रबंधन सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं परिवहन विभाग की सख्ती के बाद स्कूल प्रबंधकों द्वारा वाहनों के प्रपत्र एवं सुरक्षा उपकरण तो पूर्ण किए जा रहे हैं लेकिन अधिक धन कमाने की चाह में स्कूल प्रबंधक बच्चों के जान-माल से खिलवाड़ करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं, दरअसल स्कूली वाहनों के लिए अनुभवी चालक होने चाहिए लेकिन कम वेतन देने के चक्कर में स्कूल प्रबंधक नौसिखिए ड्राइवर रखकर बच्चों की जान खतरे में डालने से नहीं चूक रहे हैं।
इसका जीता-जागता उदाहरण आज एटा जिले के कस्बा अवागढ़ क्षेत्र में संचालित राज कमल पब्लिक स्कूल द्वारा देखने को मिला है, जहां शनिवार को राज कमल पब्लिक स्कूल प्रबंधन द्वारा रखे नौसिखिए ड्राइवर की लापरवाही के चलते एक 05 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। स्कूल प्रबंधन ने छुट्टी के बाद नौसिखिया ड्राइवर को बच्चों को घर छोड़ने की जिम्मेदारी सौंप दी, और नौसिखिए ड्राइवर ने एक मासूम को मौत के घाट उतार दिया, दरअसल जब मासूम बच्ची बस से उतर रही थी तो नौसिखिए ड्राइवर ने बच्ची के उतरने से पहले ही बस दौड़ा दी जिसके कारण मासूम बस के पहिए के नीचे आ गई जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
स्कूली वाहन के सभी प्रपत्र फिटनेस, परमिट वैध पाए गए हैं लेकिन घटना का प्रमुख कारण नौसिखिया बस चालक एवं बस में परिचालक न होने के चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ है, विद्यालय परिवहन यान नियमावली के अनुसार प्रत्येक विद्यालय वाहन में चालक के साथ परिचालक का होना अनिवार्य है लेकिन राज कमल पब्लिक स्कूल की बस चलाने वाला ड्राइवर तो नौसिखिया तो था ही साथ ही बस पर परिचालक भी नहीं नहीं था इससे विद्यालय की लापरवाही साफ प्रदर्शित हो रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)