फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल का ट्रॉमा सेंटर शुरू, क्रिटिकल केयर ब्लॉक में पहली सफल सर्जरी!

Jul 25, 2026 - 21:20
0 0
फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल का ट्रॉमा सेंटर शुरू, क्रिटिकल केयर ब्लॉक में पहली सफल सर्जरी!

block-350 block-350

फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल का ट्रॉमा सेंटर शुरू, क्रिटिकल केयर ब्लॉक में पहली सफल सर्जरी!

फर्रुखाबाद/ जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। वर्षों से जिस ट्रॉमा सेंटर के पूरी तरह संचालित होने का इंतजार था, वह अब मरीजों की सेवा के लिए तैयार हो गया है। इतना ही नहीं, अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर ब्लॉक के ऑपरेशन थिएटर में पहली बार एक जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न होने से जिले ने स्वास्थ्य सेवाओं में नई उपलब्धि दर्ज कर ली। इस उपलब्धि का श्रेय जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के मार्गदर्शन और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय के नेतृत्व में किए गए लगातार प्रयासों को दिया जा रहा है।

उनके निर्देशन में ट्रॉमा सेंटर की ओपीडी और ऑपरेशन थिएटर का विधिवत संचालन शुरू कर दिया गया है, जिससे अब गंभीर और दुर्घटना में घायल मरीजों को बेहतर उपचार के लिए बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। क्रिटिकल केयर ब्लॉक में पहली सफल सर्जरी हरदोई जनपद के नारायणपुर निवासी 18 वर्षीय राखी की की गई। वह पिछले लगभग तीन वर्षों से सीने में गांठ की समस्या से परेशान थी। कई जगह इलाज कराने के बावजूद राहत नहीं मिली। आखिरकार वह परिजनों के साथ डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय पहुंची। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद ऑपरेशन का निर्णय लिया। सर्जन डॉ. रोहित तिवारी ने आधुनिक उपकरणों से लैस नए ऑपरेशन थिएटर में सफल सर्जरी की। ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा और युवती की हालत अब सामान्य बताई जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय ने कहा कि उनकी प्राथमिकता फर्रुखाबाद के लोगों को महानगरों जैसी आधुनिक, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। ट्रॉमा सेंटर और क्रिटिकल केयर ब्लॉक के शुरू होने से अब गंभीर मरीजों का इलाज जिले में ही संभव होगा और बाहर रेफर करने की जरूरत काफी कम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस सुविधा का लाभ सिर्फ फर्रुखाबाद ही नहीं बल्कि हरदोई, कन्नौज, शाहजहांपुर, बदायूं और आसपास के अन्य जनपदों के मरीजों को भी मिलेगा। इस ऐतिहासिक उपलब्धि में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जगमोहन शर्मा, सर्जन डॉ. रोहित तिवारी, स्टाफ नर्स अनीता लाल, मेघा, मनोज सहित पूरी चिकित्सकीय टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ऑपरेशन के बाद सीएमओ ने मरीज का हाल जाना और पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि समर्पित चिकित्सकों और आधुनिक संसाधनों के दम पर जिले की स्वास्थ्य सेवाएं लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। ट्रॉमा सेंटर के संचालन और क्रिटिकल केयर ब्लॉक में पहली सफल सर्जरी ने यह संदेश दिया है कि अब फर्रुखाबाद की स्वास्थ्य व्यवस्था तेजी से बदल रही है। यदि इसी तरह सुविधाओं का विस्तार होता रहा तो आने वाले समय में जिले के मरीजों को गंभीर उपचार के लिए बड़े शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा। यह उपलब्धि जिले की चिकित्सा व्यवस्था के लिए एक नई शुरुआत मानी जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User