पुलिस ने दो शातिर चोर दबोचे, चोरी का माल बरामद… पूछताछ में खुलेंगे कई और राज!

Jul 25, 2026 - 21:17
0 0
पुलिस ने दो शातिर चोर दबोचे, चोरी का माल बरामद… पूछताछ में खुलेंगे कई और राज!

block-350 block-350

पुलिस ने दो शातिर चोर दबोचे, चोरी का माल बरामद… पूछताछ में खुलेंगे कई और राज!

फर्रुखाबाद। जनपद में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच थाना मऊ दरवाजा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान और नकदी बरामद की है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कई अहम जानकारियां दी हैं, जिसके आधार पर पुलिस अन्य फरार साथियों की तलाश में जुट गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मऊ दरवाजा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमन पुत्र कामता निवासी कांशीराम कॉलोनी तथा निकहत उर्फ निखहत पुत्र स्व. गुड्डू निवासी मोहल्ला रकाबगंज को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से एलजी कंपनी की एक वॉशिंग मशीन, एक विंडो एसी, एक स्टेबलाइजर तथा 1165 रुपये नकद बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार पहली घटना में ग्राम बरौन निवासी हरिनाथ सिंह ने अपनी दुकान से इन्वर्टर, बैटरी और सीसीटीवी हार्ड डिस्क चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं दूसरी घटना में एक बंद मकान से एसी, वॉशिंग मशीन, गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा और अन्य घरेलू सामान चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर मुकदमों में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी भी की गई है। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। आरोपियों के बयान के आधार पर दो अन्य साथियों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी अमन के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि निकहत उर्फ निखहत के खिलाफ भी चोरी के मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अजबल सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह सहित कांस्टेबल सौरभ, विनीत, करतार सिंह, डिम्पल, अरविंद, कृष्णगोपाल और पवन कुमार की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User