मेडिकल स्टोर पर छापा, बिना बिल के मिलीं हजारों नशीली और एंटीबायोटिक दवाएं; बिक्री पर लगी रोक

Jul 15, 2026 - 20:21
0 2
मेडिकल स्टोर पर छापा, बिना बिल के मिलीं हजारों नशीली और एंटीबायोटिक दवाएं; बिक्री पर लगी रोक

block-350 block-350

मेडिकल स्टोर पर छापा, बिना बिल के मिलीं हजारों नशीली और एंटीबायोटिक दवाएं; बिक्री पर लगी रोक

मैनपुरी (अजय किशोर) औषधि विभाग जनपद मैनपुरी द्वारा अवैध और बिना रिकॉर्ड की दवाओं की बिक्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की गई है। औषधि निरीक्षक दीपक कुमार के नेतृत्व में टीम ने मैनपुरी के धारऊ बाई पास रोड पर स्थित 'अयांश मेडिकल स्टोर' का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान मौके पर भारी मात्रा में बिना खरीद बिल के रखी गईं चार प्रकार की नारकोटिक्स (नशीली) और दो प्रकार की एंटीबायोटिक औषधियां बरामद की गईं। निरीक्षण टीम को मौके पर कुल 6600 सिबोजोलैम टैबलेट, 540 एल्प्राविन टैबलेट, 120 विनजोसिन इंजेक्शन और 480 सेम्प्लक्स प्लस कैप्सूल जैसी नारकोटिक्स दवाएं मिलीं, जिनकी बाजार में कीमत 24,140 रुपये आंकी गई है।

इसके साथ ही 45,750 रुपये मूल्य की एंटीबायोटिक दवाएं, जिनमें 13 मेरोबैक्ट-एस इंजेक्शन और 300 ग्लॉक्सीम 500 टैबलेट शामिल हैं, भी बरामद हुईं। मेडिकल स्टोर के प्रोपराइटर विशाल पाल मौके पर इन सभी दवाओं के खरीद से जुड़े वैध दस्तावेज या बिल प्रस्तुत करने में पूरी तरह असमर्थ रहे। कुल 69,890 रुपये की इन सभी दवाओं को नियमानुसार फॉर्म 15 पर दर्ज कर उनके विक्रय पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही औषधि विभाग ने फर्म के प्रोपराइटर को निरीक्षण की तिथि से 11 दिनों के भीतर सभी दवाओं के वैध खरीद बिल प्रस्तुत करने के कड़े निर्देश दिए हैं, अन्यथा आगे की वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User