वीरांगना अवन्तीबाई लोधी ऑटोनोमस स्टेट मेडिकल कॉलेज में 5,100 पौधों का रोपण

Jul 13, 2026 - 07:22
0 1
वीरांगना अवन्तीबाई लोधी ऑटोनोमस स्टेट मेडिकल कॉलेज में 5,100 पौधों का रोपण

block-350 block-350

वीरांगना अवन्तीबाई लोधी ऑटोनोमस स्टेट मेडिकल कॉलेज में 5,100 पौधों का रोपण

 एटा। उत्तर प्रदेश शासन के महावृक्षारोपण यज्ञ अभियान के अंतर्गत वीरांगना अवन्तीबाई लोधी ऑटोनोमस स्टेट मेडिकल कॉलेज, एटा में “एक वृक्ष माँ के नाम” थीम पर व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह ने स्वयं पौधारोपण कर किया तथा पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर एवं भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण के निर्माण का संदेश दिया। प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह के निर्देशन में तथा वृक्षारोपण प्रभारी डॉ. प्रशांत भारद्वाज के कुशल नेतृत्व एवं सतत पर्यवेक्षण में पूरे दिन महावृक्षारोपण अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया गया। इस अवसर पर आचार्य एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ. विवेक परासर, उप मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोनू यादव, उप मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ शिवम् यादव सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डॉ. मंजरी कुमारी, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष डॉ. साधना सिंह, सह-आचार्य डॉ जुगेंद्र कुमार, डॉ. मंजेश कुमार, वृक्षारोपण प्रभारी चिकित्सालय परिसर डॉ. अर्चना यादव सहायक आचार्य डॉ योगेंद्र सिंह, सहित मेडिकल कॉलेज के समस्त संकाय सदस्यों, वरिष्ठ एवं कनिष्ठ रेजिडेंट चिकित्सकों, कॉलेज एवं चिकित्सालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा एमबीबीएस के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामूहिक रूप से वृक्षारोपण किया।

महावृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत मेडिकल कॉलेज परिसर एवं चिकित्सालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के फलदार, छायादार एवं औषधिगुणों वाले कुल 5,100 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से सभी प्रतिभागियों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि मानव जीवन के अस्तित्व का आधार हैं। उन्होंने सभी से अधिकाधिक वृक्ष लगाने तथा उनका संरक्षण करने का आह्वान करते हुए कहा कि “एक वृक्ष माँ के नाम” अभियान प्रकृति के प्रति कृतज्ञता एवं मातृ सम्मान की अद्वितीय अभिव्यक्ति है। कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं स्वच्छ वातावरण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User