निरीक्षक राम अवतार पुलिस उपाधीक्षक (DYSP) पद पर पदोन्नत, अधिकारियों ने स्टार लगाकर किया सम्मानित
निरीक्षक राम अवतार पुलिस उपाधीक्षक (DYSP) पद पर पदोन्नत, अधिकारियों ने स्टार लगाकर किया सम्मानित
कन्नौज, पुलिस विभाग में उत्कृष्ट सेवाओं एवं सराहनीय कार्यों के आधार पर निरीक्षक राम अवतार को विभाग द्वारा पुलिस उपाधीक्षक (डीवाईएसपी) पद पर पदोन्नत किए जाने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके कंधों पर डीवाईएसपी के स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। सम्मान समारोह में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार तथा पुलिस उपाधीक्षक सदर कुलवीर सिंह ने नवपदोन्नत पुलिस उपाधीक्षक राम अवतार को स्टार पहनाकर सम्मानित किया। अधिकारियों ने उनके अब तक के कार्यकाल की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे नई जिम्मेदारी का भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं दक्षता के साथ निर्वहन करेंगे।
इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि पुलिस विभाग में पदोन्नति केवल एक पद परिवर्तन नहीं, बल्कि बेहतर कार्य, अनुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पण का सम्मान है। उन्होंने राम अवतार को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए अपेक्षा जताई कि उनके अनुभव का लाभ पुलिस विभाग एवं आमजन को मिलेगा।
नवपदोन्नत डीवाईएसपी राम अवतार ने विभागीय अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पदोन्नति उनके लिए गौरव के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा जनता को त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के लिए पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे। इस गरिमामय अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों ने राम अवतार को पदोन्नति की शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)