10 दिन में पूरी करें फायर, बिजली और भवन सुरक्षा के मानक, वरना होगी कार्रवाई: डीएम

Jul 02, 2026 - 20:57
0 0
10 दिन में पूरी करें फायर, बिजली और भवन सुरक्षा के मानक, वरना होगी कार्रवाई: डीएम

block-350 block-350

10 दिन में पूरी करें फायर, बिजली और भवन सुरक्षा के मानक, वरना होगी कार्रवाई: डीएम

फर्रुखाबाद/ जनपद में अग्निकांड और अन्य आपात स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा मानकों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने होटल, रेस्टोरेंट, बारातघर, गेस्ट हाउस, अस्पताल, कोचिंग सेंटर, शॉपिंग मॉल समेत विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रतिष्ठान 10 दिनों के भीतर अग्निशमन, विद्युत सुरक्षा एवं भवन मानचित्र से जुड़े सभी मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें। निर्धारित समय सीमा के भीतर कमियां दूर न होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है। इसलिए प्रत्येक संचालक अपने प्रतिष्ठान में अग्निशमन यंत्र, विद्युत सुरक्षा उपकरण, आपात निकास, भवन मानचित्र एवं अन्य आवश्यक अभिलेख शासन की गाइडलाइन के अनुरूप पूर्ण रखें।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा मानकों का पालन केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि लोगों के जीवन की सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण दायित्व है। डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे होटल, रेस्टोरेंट, बारातघर, अस्पताल, कोचिंग सेंटर, गेस्ट हाउस और शॉपिंग मॉल संचालकों को शासन द्वारा निर्धारित सभी मानकों की सूची उपलब्ध कराएं। साथ ही विभिन्न स्थानों पर सेमिनार एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर संचालकों को सुरक्षा संबंधी नियमों की जानकारी दें, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचाव किया जा सके। नगर मजिस्ट्रेट पारुल तरणी ने बैठक की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि जनपद में आगजनी जैसी घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से जिला प्रशासन लगातार निरीक्षण अभियान चला रहा है। निरीक्षण के दौरान जिन प्रतिष्ठानों में सुरक्षा संबंधी कमियां मिल रही हैं, उन्हें समयबद्ध तरीके से सुधारने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने और सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय, नगर मजिस्ट्रेट पारुल तरणी, उप जिलाधिकारी सदर गजराज सिंह, पर्यटन अधिकारी मकबूल हुसैन, आईएमए अध्यक्ष डॉ. विपुल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में होटल, अस्पताल, बारातघर, गेस्ट हाउस, कोचिंग सेंटर और अन्य प्रतिष्ठानों के संचालक उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए आगे भी निरीक्षण अभियान जारी रहेगा और लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User