एटा पुलिस ने तीन वाहन चोर दबोचे, दो चोरी की बाइक बरामद

Jun 29, 2026 - 08:20
0 0
एटा पुलिस ने तीन वाहन चोर दबोचे, दो चोरी की बाइक बरामद

block-350 block-350

एटा पुलिस ने तीन वाहन चोर दबोचे, दो चोरी की बाइक बरामद

एटा। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर और थाना कोतवाली देहात पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में रंजीत यादव निवासी नगला केवल थाना कोतवाली देहात तथा योगेश निवासी ककराला थाना निधौली कलां को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से चोरी की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की है।

उधर, थाना कोतवाली देहात पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अजय निवासी ग्राम भरगैन, थाना पटियाली, जिला कासगंज को चोरी की एक मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई इन दोनों कार्रवाइयों में पुलिस ने कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User