तीन वर्षों में विकास की नई पहचान बनी नगर पालिका, अब सुंदरीकरण पर रहेगा विशेष फोकस: वत्सला अग्रवाल

Jun 18, 2026 - 09:32
0 1
तीन वर्षों में विकास की नई पहचान बनी नगर पालिका, अब सुंदरीकरण पर रहेगा विशेष फोकस: वत्सला अग्रवाल

block-350 block-350

तीन वर्षों में विकास की नई पहचान बनी नगर पालिका, अब सुंदरीकरण पर रहेगा विशेष फोकस: वत्सला अग्रवाल

फर्रुखाबाद/ नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल के कार्यकाल के सफल तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पालिका कार्यालय परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पालिका प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने विकास कार्यों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में नगर के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए गए हैं और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई। उन्होंने कहा कि अब नगर पालिका की प्राथमिकता शहर के व्यापक सुंदरीकरण पर केंद्रित है, ताकि फर्रुखाबाद एक आधुनिक, स्वच्छ और आकर्षक नगर के रूप में विकसित हो सके।

उन्होंने बताया कि शहर की सड़कों के किनारे खाली पड़ी भूमि को चिन्हित कर उसे विकसित करने का कार्य शुरू किया गया है। इन स्थानों को हरित एवं आकर्षक स्वरूप देकर नगर की सुंदरता बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही रेलवे रोड पर फुटपाथ निर्माण कार्य पूरा होने के बाद आधुनिक डिजाइन के पोल लगाए जाएंगे तथा अत्याधुनिक प्रकाश व्यवस्था विकसित की जाएगी, जिससे न केवल सौंदर्य बढ़ेगा बल्कि राहगीरों को भी सुविधा मिलेगी। पालिकाध्यक्ष ने फतेहगढ़ चौराहे के निकट विकसित किए गए आरोग्य पथ का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां दो ओपन जिम स्थापित किए गए हैं। इन जिमों का लाभ बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि नगरवासियों को स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम में मौजूद पूर्व एमएलसी एवं पालिकाध्यक्ष के पति मनोज अग्रवाल ने कहा कि नगर के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना उनका संकल्प है। उन्होंने बताया कि शहर की प्रत्येक गली को पक्का एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। ठंडी सड़क के दोनों ओर फुटपाथों पर रंगीन इंटरलॉकिंग लगाने का कार्य पूरा कर लिया गया है, जिससे क्षेत्र का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है। उन्होंने कहा कि भोलेपुर से कैंट चौराहे तक सड़क और आसपास के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण का कार्य भी तेजी से चल रहा है और इसे शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। नगर के प्रमुख मार्गों को आकर्षक बनाने के साथ-साथ यातायात और नागरिक सुविधाओं को भी बेहतर किया जा रहा है। मनोज अग्रवाल ने नगरवासियों के सहयोग और विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के सहयोग से ही विकास कार्यों को गति मिली है। भविष्य में भी नगर के सर्वांगीण विकास के लिए इसी प्रकार कार्य जारी रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने नगर पालिका द्वारा पिछले तीन वर्षों में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में फर्रुखाबाद नगर स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और आधुनिक सुविधाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा। नगर पालिका की आगामी योजनाओं को लेकर नागरिकों में भी उत्साह दिखाई दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User