भव्य चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन: सरकार की विकास यात्रा और जनकल्याणकारी योजनाओं की दिखी झलक

Jun 18, 2026 - 09:29
0 1
भव्य चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन: सरकार की विकास यात्रा और जनकल्याणकारी योजनाओं की दिखी झलक

block-350 block-350

भव्य चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन: सरकार की विकास यात्रा और जनकल्याणकारी योजनाओं की दिखी झलक

 मैनपुरी (अजय किशोर) को केंद्र और प्रदेश सरकार के 12 वर्षों के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित उत्तर प्रदेश-2047 की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाली एक भव्य चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। इसका शुभारंभ जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने अन्य जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों की उपस्थिति में फीता काटकर किया। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य सूचना विभाग के माध्यम से आमजन को आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश, महिला सशक्तिकरण, रोजगार सृजन और सुदृढ़ कानून व्यवस्था के मॉडल से अवगत कराना है। प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान जिलाध्यक्ष और जिलाधिकारी ने बताया कि इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन और उज्ज्वला योजना जैसी प्रमुख योजनाओं को आकर्षक चित्रों व सटीक आंकड़ों के माध्यम से दर्शाया गया है।

प्रदर्शनी में देश भर में 4 करोड़ से अधिक आवासों के निर्माण, 81 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन और डी.बी.टी. के माध्यम से 51 लाख करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजने जैसी बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धियों को उजागर किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, शासन की नीतियों ने समाज के हर वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है और यह प्रदर्शनी अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम है। मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने विशेष रूप से रेखांकित किया कि इस प्रदर्शनी में मैनपुरी जनपद की स्थानीय विकास परियोजनाओं को भी प्रमुखता दी गई है। इसमें 224.61 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे मैनपुरी सांस्कृतिक केंद्र, कला एवं संस्कृति परिसर तथा विभिन्न ग्रामीण पेयजल परियोजनाओं का विवरण शामिल है। इसके अलावा, अयोध्या, काशी, महाकुंभ और उत्तर प्रदेश के पर्यटन विकास को भी विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया है। इस अवसर पर जिले के तमाम प्रशासनिक अधिकारी और वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने इस प्रदर्शनी को सुशासन का एक जीवंत दस्तावेज और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User