जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, घर पर चढ़कर की फायरिंग; महिला को गोली लगी, हालत गंभीर

Jun 07, 2026 - 20:50
0 0
जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, घर पर चढ़कर की फायरिंग; महिला को गोली लगी, हालत गंभीर

block-350 block-350

जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, घर पर चढ़कर की फायरिंग; महिला को गोली लगी, हालत गंभीर

कायमगंज/ फर्रुखाबाद/ कंपिल थाना क्षेत्र के ग्राम आजमनगर में जमीनी विवाद ने रविवार देर रात हिंसक रूप ले लिया। एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच चल रहा विवाद उस समय खूनी संघर्ष में बदल गया, जब आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर धावा बोलते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान घर में मौजूद एक महिला गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी अनीता देवी घर पर मौजूद थीं, तभी विवाद के चलते कुछ लोग उनके घर पहुंच गए। आरोप है कि हमलावरों ने घर पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की बौछार के बीच अनीता देवी की पीठ में गोली जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ीं। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो चुके थे। घायल महिला के पुत्र अर्जुन सिंह ने बताया कि वह फरीदाबाद में नौकरी करते हैं और कुछ दिन पहले ही गांव लौटे थे।

उनके अनुसार परिवार में जमीन को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। अर्जुन ने आरोप लगाया कि हमलावर उनके भाई करन सिंह को निशाना बनाकर आए थे और उसी मंशा से घर पर हमला किया गया। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि महिला की पीठ में गोली लगी है और बेहतर उपचार के लिए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा गया है। सूचना मिलते ही कंपिल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल महिला और परिजनों से घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष नितिन चौधरी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को सक्रिय कर दबिश दी जा रही है। गांव में हुई इस फायरिंग की घटना के बाद ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User