Etah News : 25 हजार रुपये का इनामी डकैत गिरफ्तार, जलेसर पुलिस को बड़ी सफलता
Etah News : 25 हजार रुपये का इनामी डकैत गिरफ्तार, जलेसर पुलिस को बड़ी सफलता
एटा । जनपद एटा में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस, स्वाट टीम एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में डकैती के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस ने डकैती के मुकदमे में प्रकाश में आए अभियुक्त बंटू पुत्र मलिखान सिंह निवासी ग्राम सती रनौसा, थाना जलेसर, जनपद एटा को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त थाना जलेसर में दर्ज मुकदमा संख्या 564/25, धारा 310(2) बीएनएस में वांछित था तथा उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें मुकदमा संख्या 548/25 धारा 303(2) बीएनएस, मुकदमा संख्या 465/26 धारा 310(2) बीएनएस तथा मुकदमा संख्या 141/21 धारा 380, 411 एवं 457 भादवि शामिल हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजयपाल सिंह, स्वाट प्रभारी श्रवण कुमार निगम व उनकी टीम, सर्विलांस प्रभारी सुशील लांबा व उनकी टीम, निरीक्षक गोविन्द सिंह, उपनिरीक्षक रामवीर सिंह, कांस्टेबल अनुज कुमार तथा कांस्टेबल कृष्ण गोपाल शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)