भीषण गर्मी में लाइनमैन से घास छिलवाई, बिजली विभाग पर गंभीर सवाल

Apr 28, 2026 - 20:21
0 61
भीषण गर्मी में लाइनमैन से घास छिलवाई, बिजली विभाग पर गंभीर सवाल

block-350 block-350

भीषण गर्मी में लाइनमैन से घास छिलवाई, बिजली विभाग पर गंभीर सवाल

कायमगंज/फर्रुखाबाद । फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज क्षेत्र स्थित रूटौल बिजली उपकेंद्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बिजली विभाग के जेई के आदेश पर संविदा कर्मियों से तकनीकी कार्य के बजाय घास छिलवाई जा रही है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि जहां एक ओर भीषण गर्मी में तापमान 42-43 डिग्री तक पहुंच चुका है और लोग बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर लाइन फाल्ट ठीक कराने की जगह संविदा लाइनमैनों से उपकेंद्र परिसर में घास साफ कराई जा रही है।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कई कर्मचारी झुलसाती धूप में जमीन पर झुककर घास छीलने में लगे हुए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस तरह के आदेश न केवल कर्मचारियों के साथ अन्याय हैं, बल्कि उनकी जान से भी खिलवाड़ किया जा रहा है। गर्मी के इस भीषण दौर में लाइनमैनों से तकनीकी कार्य के बजाय इस तरह के काम लेना बेहद गैर-जिम्मेदाराना है। मामले के सामने आने के बाद अब यह देखना होगा कि बिजली विभाग के उच्च अधिकारी इस पर क्या कार्रवाई करते हैं और जिम्मेदारों के खिलाफ क्या कदम उठाए जाते हैं। फिलहाल यह वीडियो विभाग की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User