फर्रुखाबाद सपा संगठन में बड़ा फेरबदल, निष्क्रिय नेताओं की छुट्टी, नौशाद अहमद बने नए जिला सचिव

Apr 13, 2026 - 22:00
0 6
फर्रुखाबाद सपा संगठन में बड़ा फेरबदल, निष्क्रिय नेताओं की छुट्टी, नौशाद अहमद बने नए जिला सचिव

फर्रुखाबाद सपा संगठन में बड़ा फेरबदल, निष्क्रिय नेताओं की छुट्टी, नौशाद अहमद बने नए जिला सचिव

फर्रुखाबाद/ आगामी चुनावों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी (सपा) ने फर्रुखाबाद जिले में अपने संगठन को धार देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में पार्टी ने निष्क्रिय पदाधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें बाहर का रास्ता दिखाना शुरू कर दिया है। संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 23 विस्मिल नगर के सभासद नौशाद अहमद को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें जिला सचिव नियुक्त किया गया है। तीन बैठकों में अनुपस्थिति पर गिरेगी गाज नौशाद अहमद की यह नियुक्ति आवास विकास स्थित सपा के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव द्वारा की गई। जिलाध्यक्ष ने संगठन को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए हालिया मासिक बैठक में स्पष्ट कर दिया था कि जो भी पदाधिकारी लगातार तीन बैठकों में अनुपस्थित रहेगा, उसे पदमुक्त कर दिया जाएगा।

इसी कड़े मानक के आधार पर संगठन में यह महत्वपूर्ण फेरबदल किया जा रहा है। प्रदेश नेतृत्व के आदेश पर हो रही कार्रवाई संगठन में निष्क्रियता को लेकर पार्टी के जिला प्रवक्ता व सचिव राधेश्याम सविता ने भी स्थिति साफ की। उन्होंने बताया कि जो पदाधिकारी पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय नहीं हैं या निर्देशों की अनदेखी कर रहे हैं, उन्हें प्रदेश नेतृत्व के सख्त आदेशानुसार उनके पदों से हटाया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की है। 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लक्ष्य नवनियुक्त जिला सचिव नौशाद अहमद के कार्यालय पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने नौशाद अहमद से संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करने की उम्मीद जताई। साथ ही, उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे एकजुट होकर 2027 के चुनावों में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ काम करें।

कार्यक्रम में इन नेताओं की रही मौजूदगी इस महत्वपूर्ण मनोनयन और बैठक के दौरान पार्टी के कई प्रमुख चेहरे उपस्थित रहे। इनमें मुख्य रूप से जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव, जिला सचिव विनीत परमार, महानगर अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड शिवम पटेल, सभासद मुदस्सिर खान, प्रधान देवरामपुर पवन कठेरिया और विवेक भारद्वाज सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User