पुलिस का व्यापक स्वच्छता अभियान, थानों को बनाया जा रहा स्वच्छ व सुव्यवस्थित

Apr 13, 2026 - 07:56
0 0
पुलिस का व्यापक स्वच्छता अभियान, थानों को बनाया जा रहा स्वच्छ व सुव्यवस्थित

block-350 block-350

पुलिस का व्यापक स्वच्छता अभियान, थानों को बनाया जा रहा स्वच्छ व सुव्यवस्थित

एटा। जनपद एटा में स्वच्छता को लेकर पुलिस प्रशासन ने एक सराहनीय पहल की है। डॉ. इलामारन के निर्देशन में रविवार को जिले के सभी थानों पर व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य थाना परिसरों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और स्वस्थ बनाना है, जिससे पुलिसकर्मियों के साथ-साथ आमजन को भी एक सकारात्मक वातावरण मिल सके। अभियान के तहत सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने थाना परिसर, कार्यालय कक्ष, बैरक, शौचालय और आसपास के क्षेत्रों की गहन साफ-सफाई की। इस दौरान अनावश्यक कूड़ा-करकट और कबाड़ को हटाकर परिसरों को साफ और व्यवस्थित बनाया गया।

अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए इसे अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने पर विशेष जोर दिया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह स्वच्छता अभियान एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे नियमित रूप से जारी रखा जाएगा। एटा पुलिस का मानना है कि इस तरह के प्रयासों से न केवल कार्यस्थल का वातावरण बेहतर होता है, बल्कि आमजन में भी स्वच्छता के प्रति सकारात्मक संदेश जाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User