ओबीसी वर्ग स्वरोजगार प्रशिक्षण ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित, 31 मार्च अंतिम तिथि

Mar 28, 2026 - 18:23
0 1

ओबीसी वर्ग स्वरोजगार प्रशिक्षण ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित, 31 मार्च अंतिम तिथि

एटा । उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, एटा की उपायुक्त श्रीमती अर्चना कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उद्योग निदेशालय, उ०प्र० द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के व्यक्तियों को स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षण प्रदान किए जाने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों का परीक्षण कर गठित समिति द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से पात्र अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को उद्योग निदेशालय, कानपुर द्वारा नामित प्रशिक्षण संस्थानों के माध्यम से 04 माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत अभ्यर्थियों को शासन द्वारा निर्धारित मानदेय सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरित किया जाएगा।

उपायुक्त उद्योग ने जनपद के इच्छुक अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे ट्रेड कम्प्यूटर में प्रशिक्षण हेतु अपना आवेदन दिनांक 31 मार्च 2026 तक विभागीय वेबसाइट http://diupmsme.upsdc.gov.in⁠� पर ऑनलाइन अवश्य कर दें। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, एटा के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User