बिना वैध दस्तावेज तंबाकू लदी पिकअप पकड़ी, मंडी विभाग की कार्रवाई

Mar 24, 2026 - 20:42
0 23
बिना वैध दस्तावेज तंबाकू लदी पिकअप पकड़ी, मंडी विभाग की कार्रवाई

block-350 block-350

बिना वैध दस्तावेज तंबाकू लदी पिकअप पकड़ी, मंडी विभाग की कार्रवाई

फर्रुखाबाद जिले में अवैध परिवहन के खिलाफ मंडी प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तंबाकू से लदी एक पिकअप गाड़ी को पकड़ा है। यह कार्रवाई कंपिल-अटैना मार्ग पर की गई। मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप गाड़ी बदायूं सीमा से होते हुए कंपिल की ओर आ रही थी। संदेह होने पर मंडी सचिव की टीम ने वाहन को रोककर जांच की। पूछताछ के दौरान चालक परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद मंडी टीम ने पिकअप गाड़ी को कब्जे में लेकर नवीन मंडी स्थल पहुंचाया। मंडी सचिव ने बताया कि आवश्यक प्रपत्रों के अभाव में तंबाकू का परिवहन नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने आगे बताया कि पकड़े गए माल का वजन कराया जा रहा है और मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User