फतेहगढ़ में संयुक्त समिति की बैठक, जनहित योजनाओं की प्रगति पर हुआ मंथन

Mar 22, 2026 - 20:36
0 6
फतेहगढ़ में संयुक्त समिति की बैठक, जनहित योजनाओं की प्रगति पर हुआ मंथन

फतेहगढ़ में संयुक्त समिति की बैठक, जनहित योजनाओं की प्रगति पर हुआ मंथन

फतेहगढ़ स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में आज सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता फर्रुखाबाद सदर के विधायक सुनील दत्त द्विवेदी ने की। इस दौरान समिति के सदस्य देवरिया के विधायक सभाकुंवर और बलिया के विधायक जयप्रकाश चंचल भी उपस्थित रहे। बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न सार्वजनिक उपक्रमों और निगमों की कार्यप्रणाली, प्रगति तथा जनहितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई। समिति ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति, वित्तीय प्रबंधन, सेवा वितरण की गुणवत्ता और आमजन को मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

बैठक के उपरांत समिति ने लोहिया अस्पताल में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट का स्थलीय निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। समिति के सदस्यों ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखते हुए कार्यों में तेजी लाई जाए तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। बैठक में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। समिति का भ्रमण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User