रसोई गैस को लेकर पूरे जिले में मचा हाहाकार लगी लंबी कतारे

Mar 13, 2026 - 07:59
0 0
रसोई गैस को लेकर पूरे जिले में मचा हाहाकार लगी लंबी कतारे

block-350 block-350

रसोई गैस को लेकर पूरे जिले में मचा हाहाकार लगी लंबी कतारे

फर्रुखाबाद जिले में रसोई गैस के लिए हाहाकार मच गया है। कायमगंज, फर्रुखाबाद सहित उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गैस सिलेंडर की आपूर्ति में समस्या और लंबी लाइनों की खबरें सामने आ रही हैं। उपभोक्ता समय पर गैस न मिल पाने और घर पर डिलीवरी न होने के कारण एजेंसियों पर घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं। इसके अतिरिक्त, हाल ही में गैस की कीमतों में वृद्धि ने भी आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जगह-जगह से सिलिंडर भरवाने के लिए गैस एजेंसियों के सामने लंबी कतारों भी देखने को मिल रही हैं। ये हाल तब है, जबकि सरकार ने एलपीजी की 80-85 फीसदी सप्लाई औद्योगिक क्षेत्र से घरेलू उपयोग के लिए भेजने का निर्णय लिया है। एलपीजी सिलेंडर की किल्लत के कारण शहर से लेकर गाँवों में हाहाकार मचा है।

शहर से लेकर गाँव से लोग सुबह से ही गोदामों के सामने लंबी लाइन लगाने पहुँच गए जबकि जिलाधिकारी ने बुधवार को पेट्रोल व गैस एजेंसियों के मालिकों के साथ एक मीटिंग लेकर दिशा निर्देश भी जारी किए गए थे आज बृहस्पतिवार को भी गैस एजेंसी के सामने कैश लेने वाले उपभोक्ताओं की लंबी कतारे देखने को मिल रही थी। वही गैस एजेंसी के के मालिकों द्वारा बताया गया कि बगैर ओटीपी के सिलेंडर किसी को भी नहीं दिया जाएगा पहले बुकिंग करें इसके इसके बाद ओटीपी उनके मोबाइल नंबर पर आएगा तब सिलेंडर दिया जाएगा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User