यातायात जागरूकता अभियान के तहत 182 वाहनों का चालान, 2.08 लाख रुपये का सम्मन शुल्क वसूला

Feb 10, 2026 - 20:59
0 0
यातायात जागरूकता अभियान के तहत 182 वाहनों का चालान, 2.08 लाख रुपये का सम्मन शुल्क वसूला

block-350 block-350

यातायात जागरूकता अभियान के तहत 182 वाहनों का चालान, 2.08 लाख रुपये का सम्मन शुल्क वसूला

एटा। यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने एवं सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से जनपद में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यातायात पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निकट पर्यवेक्षण में सोमवार दिनांक 10 फरवरी 2026 को जनपदीय यातायात पुलिस द्वारा यह अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मोडिफाइड साइलेंसर, ब्लैक फिल्म, हूटर, सायरन व प्रेशर हॉर्न लगे वाहनों की विशेष रूप से जांच की गई। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 182 वाहनों का चालान किया गया, जिनसे 2 लाख 8 हजार रुपये का सम्मन शुल्क वसूला गया।

इसके अतिरिक्त गंभीर नियम उल्लंघन के मामले में एक वाहन को सीज भी किया गया। पुलिस द्वारा ड्रिंक एंड ड्राइव, तीन सवारी, बिना हेलमेट वाहन चलाना, नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन संचालन, बिना नंबर प्लेट के वाहन, नो पार्किंग में खड़े वाहन तथा मोडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित ड्राइविंग करें और दुर्घटनाओं से बचने में प्रशासन का सहयोग करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User