Etah News : एसएसपी ने किए उप निरीक्षकों के तबादले, थानों में फेरबदल

Feb 06, 2026 - 14:59
0 75
Etah News :  एसएसपी ने किए उप निरीक्षकों के तबादले, थानों में फेरबदल

एटा एसएसपी ने किए उप निरीक्षकों के तबादले, थानों में फेरबदल

एटा। जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से एसएसपी एटा द्वारा उप निरीक्षकों (दारोगाओं) के तबादले किए गए हैं। देर रात जारी आदेश के अनुसार कई थानों और चौकियों के प्रभारियों में फेरबदल किया गया है। जारी सूची के अनुसार उप निरीक्षक विपिन भाटी को कोतवाली नगर से पुलिस लाइंस स्थानांतरित किया गया है। अंकुश राघव को सकरौली से गोदाम चौकी भेजा गया है। उप निरीक्षक विपिन कुमार को पुलिस लाइंस से कस्बा मिरहची का इंचार्ज बनाया गया है।

आदित्य खोखर को पुलिस लाइंस से मरथरा चौकी इंचार्ज नियुक्त किया गया है। राजकुमार सिंह को मरथरा चौकी से सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज, निश्चल सोलंकी को जैथरा से सैंथरी चौकी इंचार्ज तथा सुरेन्द्र मोहन को पुलिस लाइंस से जैथरा भेजा गया है। मनिंद्र सिंह को पुलिस लाइंस से नयागांव और मनीष कुमार को पुलिस लाइंस से कस्बा इंचार्ज अलीगंज बनाया गया है। इसके अलावा जगबीर सिंह को सकीट से उप निरीक्षक कोतवाली देहात, संदीप राणा को कोतवाली देहात से कस्बा निधौली इंचार्ज तथा रविराज को कोतवाली नगर से जलेसर कस्बा इंचार्ज नियुक्त किया गया है। अनिल यादव को मिरहची से पुलिस लाइंस, विकास चंद को पुलिस लाइंस से मिरहची, जगदीश सिंह को मिरहची से सकीट तथा सोनपाल गंगवार को पुलिस लाइंस से मिरहची भेजा गया है।

सुषमा सिंह को पुलिस लाइंस से महिला थाना और भीम सेन को रिज़ोर से आवागढ़ स्थानांतरित किया गया है। एसएसपी ने निर्देश दिए हैं कि सभी उप निरीक्षक बिना प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए तत्काल नए तैनाती स्थल पर आमद कराना सुनिश्चित करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User