एटा पुलिस की बड़ी कार्यवाही 2 दिन में 400 से अधिक शराबी व शरारती तत्वों पर कार्रवाई

Dec 20, 2025 - 15:50
0 2
एटा पुलिस की बड़ी कार्यवाही 2 दिन में 400 से अधिक शराबी व शरारती तत्वों पर कार्रवाई

block-350 block-350

एटा पुलिस की बड़ी कार्यवाही 2 दिन में 400 से अधिक शराबी व शरारती तत्वों पर कार्रवाई

एटा। जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और भयमुक्त माहौल बनाने के उद्देश्य से एटा पुलिस द्वारा शराबी और शरारती तत्वों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत बीते दो दिनों में पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 400 से अधिक लोगों को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) श्वेताभ पांडेय ने बताया कि यह अभियान जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाया जा रहा है।

 उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों, सड़कों पर खड़े होकर अथवा वाहनों में शराब पीने वालों और उपद्रव फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ पुलिस पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए सभी व्यक्तियों के खिलाफ दफा 34 के तहत चालान की कार्रवाई की गई है। इस अभियान के चलते शरारती तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है और आम नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की है। एटा पुलिस का कहना है कि आगे भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनी रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User