कर्जेदार ड्राइवर ने लगा ली फांसी चली गई जान

Nov 19, 2025 - 21:41
0 0
कर्जेदार ड्राइवर ने लगा ली फांसी चली गई जान

block-350 block-350

कर्जेदार ड्राइवर ने लगा ली फांसी चली गई जान।

फर्रुखाबाद। कर्जेदार ड्राइवर संतोष कुमार यादव उर्फ गोपी ने बीती रात फांसी लगाकर जान दे दी जिससे परिवार में मातम छा गया। संतोष थाना राजेपुर ग्राम राजेपुर रजौरी निवासी स्वर्गीय ओमप्रकाश का 35 बर्षीय पुत्र था गोपी राजेपुर निवासी मौरम व्यापारी संजू गुप्ता के यहां ड्राइवर की नौकरी करता था संजू ने थाना कादरी गेट के ग्राम भाऊपुर में पोल की फैक्ट्री खरीदी है गोपी इसी फैक्ट्री में रहता था कल रात के समय फैक्ट्री के बाहर दीवार किनारे आम के पेड़ से रस्सी का फंदा डालकर लटक गया गांव वालों ने आज सुबह गोपी को फांसी पर मृत लटके देखा ।

सूचना मिलने पर कादरी गेट चौकी इंचार्ज विशेष कुमार व्यापारी संजू गुप्ता एवं सन्तोष कुमार के परिजन अजय यादव आदि लोग मौके पर पहुंचे बताया गया कि शराब पीने की ग़लत आदतों के कारण सन्तोष पर काफी कर्जा हो गया था।उसकी शादी भी नहीं हो पा रही थी।इसीलिए वह टेंशन में रहता था।चौकी इंचार्ज विशेष कुमार ने बताया की संतोष ने कर्जे के कारण ही फांसी लगाकर जान दे दी है पुलिस ने गोपी के शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई की फारेसिक टीम ने सबूत जुटाये।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User