शर्मसार : लड़की को हुआ सगे मामा से प्यार, बाधा बन माँ बाप को दोनों ने मिलकर फावड़े से काटा

शर्मसार : लड़की को हुआ सगे मामा से प्यार, बाधा बन माँ बाप को दोनों ने मिलकर फावड़े से काटा

Sep 20, 2024 - 20:31
0 594
शर्मसार : लड़की को हुआ सगे मामा से प्यार, बाधा बन माँ बाप को दोनों ने मिलकर फावड़े से काटा

block-350 block-350

शर्मसार इस हत्याकांड को मृतक की बेटी संगीता ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दिया है।

पुलिस के अनुसार, संगीता और उसके अपने मामा परमिंदर के बीच प्रेम संबंध थे। जब इस बात की जानकारी संगीता के मां-पिता को मिली तो उन्होंने विरोध किया। एक दिन संगीता की मां ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिसके बाद संगीता की पिटाई की गई। पिटाई से नाराज संगीता ने अपने प्रेम में बाधा बन रहे मां-बाप को रास्ते से हटाने का फैसला किया।

रात में जब मां-बाप सो रहे थे तो उसने अपने प्रेमी को बुला लिया और दोनों के ऊपर फावड़े से प्रहार किया। दोनों को मरा समझ संगीता घर में रखे पैसे और गहने लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि पुरुष की मौत हो चुकी है और महिला की सांस अभी चल रही है। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

जांच के दौरान पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा किया। लड़की और उसके प्रेमी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने जुर्म में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। एसपी ने बताया, "8 की रात में गौरियापुर गांव में सनसनीखेज घटना घटी थी। किसान रमेश दोहरे की हत्या हो गई थी। उनकी पत्नी उषा दोहरे गंभीर रूप से घायल हो थी, जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बाद में 11 को इनकी भी मौत हो गई। घटना के बाद उनकी युवा पुत्री संगीता कुमारी गायब थी। घटना को लूटपाट, अपहरण और हत्या से जुड़ा हुआ मामला के रूप में प्रचारित किया गया था।

 जब पुलिस ने पूरे मामले की तहकीकात की तो पता चला कि इस घटना को परिवार के लोगों द्वारा प्रेम-प्रसंग में अंजाम दिया गया है। एसपी ने आगे बताया, "संगीता और उसके सगे मामा परमिंदर के बीच प्रेम-प्रसंग था। दोनों की उम्र करीब एक समान थी। जब घरवालों को इनके रिश्ते के बारे में पता चला तो उनलोगों ने इसका विरोध जताया। दोनों को चेतावनी दी गई। इसके बाद परमिंदर और संगीता ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए।

पुलिस की टीम ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा, दिल्ली, नोएडा और राजस्थान में छापेमारी की। इसके बाद भी जब दोनों नहीं पकड़े गए तो 25-25 हजार का इनाम घोषित किया। बाद में यह जानकारी मिली कि ये दोनों BR रोड इलाके में रह रहे थे। पुलिस की टीम वहां पहुंची और दोनों को गिरफ्तार किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User