Etah Crime: फार्मासिस्ट के पत्नी से हो गए अवैध संबन्ध, युवक ने पटक पटक कर मार डाला

Aug 19, 2023 - 20:15
0 571
Etah Crime: फार्मासिस्ट के पत्नी से हो गए अवैध संबन्ध, युवक ने पटक पटक कर मार डाला

block-350 block-350

एटा । थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा करीब 5 दिन पूर्व ग्राम असरौली में एक फार्मासिस्ट की हत्या कर शव फेंक देने की घटना का सफल अनावरण करते हुए आरोपी को किया गया गिरफ्तार, निशानदेही पर 02 मोबाइलों के जले हुए अवशेष बरामद।

फार्मासिस्ट एवं पत्नी के बीच मधुर संबंधों का पता चलने पर क्षुब्ध होकर दिया था घटना को अंजाम। घटना - दिनांक 14.08.2023 को थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत ग्राम असरौली निवासी छोटेलाल प्रधान के खेत की ट्यूबवेल की हौज में एक व्यक्ति का शव संदिग्धावस्था में पड़ा होने की सूचना पर, स्थानीय पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की गई तो मृतक की शिनाख्त विजय पुत्र केशव निवासी ग्राम हिम्मतपुर सई थाना कासगंज, जनपद कासगंज हाल निवासी ग्राम असरौली थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई।

 प्रकरण में परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात एटा पर मुअस– 374 धारा 302 भादवि बनाम वीरेश पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम कसैटी थाना कोतवाली देहात एटा, पंजीकृत किया गया।

 गिरफ्तारी - घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एट द्वारा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली देहात एटा को घटना का अनावरण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

आज दिनांक 19.08.2023 को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में वांछित चल रहे हैं अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर मारहरा रोड, मेडिकल कॉलेज के पास से समय करीब 9:45 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता - 1. वीरेश पुत्र ओमप्रकाश निवासी कसैटी थाना कोतवाली देहात एटा।

बरामदगी - 1. दो जले हुए मोबाइलों के अवशेष। मुख्य बिंदु- 1. मृतक विजय फार्मासिस्ट का कोर्स कर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में ग्राम कसेटी मोड़ के पास मरहम पट्टी, इंजेक्शन आदि लगाने का कार्य करता था। 2. अभियुक्त द्वारा अपनी मां के ऑपरेशन के उपरांत देखरेख मरहम पट्टी करने व इंजेक्शन लगाने हेतु विजय उपरोक्त को रखा था। 3. मरहम पट्टी व इंजेक्शन लगाने अक्सर विजय, वीरेश के घर आता था जिससे विजय के साथ उनके घरेलू संबंध हो गए थे। 4. इस दौरान विजय के मधुर संबंध वीरेश की पत्नी से हो गए थे, इस बात की जानकारी वीरेश को होने पर उसका झगड़ा अपनी पत्नी से कई बार हुआ था। 5. वीरेश ने, अपनी पत्नी और विजय के कुछ आपत्तिजनक फोटो देख लिए थे जिसके चलते उसने, विजय की हत्या करने की योजना बनाई। 6. दिनांक 13.08.2023 को समय करीब 8:00 बजे वीरेश शराब पीकर, विजय की दुकान पर गया और उसको अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाकर छोटे लाला प्रधान के ट्यूबवेल पर ले आया, वहां वे दोनों पूर्व में भी अक्सर शराब पीया करते थे। 7. वहीं पर दोनों के बीच कहासुनी एवं मारपीट हुई जिसमें वीरेश ने विजय की पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को ट्यूबवेल के होज में फेंक दिया। 8. वीरेश, विजय का मोबाइल निकाल कर अपने साथ ले आया था और सबूत मिटाने एवं पकड़े जाने के डर से उसने अपने और विजय के मोबाइल को अपने घर के पीछे जलाकर मिट्टी के ढेर में दबा दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User