Etah News : महिला के साथ टप्पेबाजी में ठगी करने वाली शातिर 3 महिला गिरफ्तार

Sep 05, 2024 - 19:01
0 97
Etah News : महिला के साथ टप्पेबाजी में ठगी करने वाली शातिर 3 महिला गिरफ्तार

block-350 block-350

एटा – थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, करीब 04 दिन पूर्व थाना जलेसर क्षेत्रांतर्गत महिला के साथ टप्पेबाजी की घटना कारित करने वाली 03 शातिर महिला आरोपी 13,000 रूपये सहित गिरफ़्तार।

घटना का विवरण - दिनांक 01.09.2024 को वादी अजीत सिंह पुत्र रामबाबू सिंह निवासी मौहल्ला माधव नगर कस्बा व थाना जलेसर एटा द्वारा थाना जलेसर पर लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 31.08.2024 को तीन अज्ञात महिलाएं वादी की पत्नी के साथ टप्पेबाजी करते हुए कुछ जेवर तथा पैसे लेकर चली गयीं, इस सूचना पर थाना जलेसर पर मु0अ0स0-324/24 धारा 318(4),303(2) बीएनएस बनाम तीन अज्ञात महिलाएं पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी का विवरण - आज दिनांक 05.09.2024 को थाना जलेसर पुलिस द्वारा मुकद्दमा उपरोक्त में प्रकाश में आयी तीनों आरोपी महिलाओं को आगरा जलेसर रोड स्थित गढ़ी रामलाल तिराहे से आगे शिव मंदिर के पास से 13,000 रूपये सहित गिरफ्तार किया गया है। बरामद रुपयों के संबंध में पूछताछ करने पर तीनों महिलाओं ने बताया कि दिनांक 01.09.24 को उन्होंने थाना जलेसर क्षेत्र में एक महिला को झांसे में लेकर उससे एक अंगूठी तथा 4000 रुपए ले लिए थे।

जिसके उपरांत उन्होंने अंगूठी को 11,000 रूपये में बेच दिया था जिसमें से 2000 रूपये खर्च हो गए। मुकदमा उपरोक्त में 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए प्रकरण में थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्ताओ का नाम पता– 1. मछला पत्नी स्व० मुनीम निवासी मो० गद्दा वाली कालौनी थाना ट्रान्स यमुना नगर जनपद आगरा 2. मुन्नी पत्नी हरिपाल निवासी मो० पवन विहार कालौनी थाना ट्रान्स यमुना नगर जनपद आगरा 3. माला पत्नी हरिपाल निवासी मौ० ब्लाक बी थाना ट्रान्स यमुना नगर जनपद आगरा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User