जिलाधिकारी के निर्देश में खाद्य विभाग ने जनपद में मिलावटखोरों के भरे नमूने

जिलाधिकारी के निर्देश में खाद्य विभाग ने जनपद में मिलावटखोरों के भरे नमूने

Aug 17, 2024 - 19:10
0 23
जिलाधिकारी के निर्देश में खाद्य विभाग ने जनपद में मिलावटखोरों के भरे नमूने

block-350 block-350

एटा । जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देशों के क्रम में सहायक आयुक्त(खाद्य)-।। डॉ० चमन लाल ने बताया है कि आगानी पर्य स्वतन्त्रता दिवस एवं रक्षाबन्धन पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने हेतु मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उ‌द्देश्य से श्री के०के० त्रिपाठी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में छापामार अभियान चलाया गया।

उन्होंने बताया कि उक्त विशेष छापामार अभियान में रेलवे रोड एटा पर गंगा स्वीट्स से घेवर व मावा के कुल 12 नमूने लिये गये। अवागढ़ स्थित श्री ओम स्वीट्स खोआ बर्फी का नमूना लिया। उक्त विशेष छापामार अभियान में अवागढ़ स्थित ओम स्वीट्स घेवर का नमूना लिया। अवागढ़ स्थित श्री सतगुरू स्वीट्स से घेवर का नमूना लिया।

अवागढ़ चौराहा स्थित कल्लू स्वीट्स फैनी का नमूना लिया। मानय उपभोग के लिये अप्रयुक्त 30 किग्रा० मिल्ककेक जिसकी अनुमानित कीमत रू0 10,500/- को नष्ट कराया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रकार विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 08 नमूनें संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किये गये।

सहायक आयुक्त (खाद्य)-।। डॉ चमन लाल ने बताया कि जाच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त मिलावट की प्रकृति के अनुरूप खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत नियमानुसार विधिक कार्यवाही सम्पादित की जायेगी। उक्त अभियान में दिनेश कुमार भारती, गजेन्द्र सिंह, करतार सिंह, रामवीर सिंह व हितेन्द्र पाल सिंह सम्मिलित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User