स्वतंत्रता दिवस, एसएसपी एटा ने ध्वजारोहण कर कर्मियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता तथा अस्पृश्यता निवारण की शपथ

स्वतंत्रता दिवस, एसएसपी एटा ने ध्वजारोहण कर कर्मियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता तथा अस्पृश्यता निवारण की शपथ

Aug 15, 2024 - 11:33
0 22
स्वतंत्रता दिवस, एसएसपी एटा ने ध्वजारोहण कर कर्मियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता तथा अस्पृश्यता निवारण की शपथ

block-350 block-350

"गूंज रहा है दुनिया में हिंदुस्तान का नारा, चमक रहा है आसमान में तिरंगा हमारा।"

जनपद में शांतिपूर्ण ढंग से मना स्वतंत्रता दिवस, एसएसपी एटा ने ध्वजारोहण कर कर्मियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता तथा अस्पृश्यता निवारण की शपथ। 

अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) एटा द्वारा पुलिस कार्यालय एवं जनपदीय क्राइम ब्रांच कार्यालय पर किया गया ध्वजारोहण।

आज 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  श्याम नारायण सिंह द्वारा आवास पर ध्वजारोहण करने के उपरांत, पुलिस लाइन क्वार्टर गार्द प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया। साथ ही देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए उपस्थित पुलिस कर्मियों को शपथ ग्रहण कराई गई। साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री योगेन्द्र सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय, एवं क्राइम ब्रांच कार्यालय पर ध्वजारोहण कर कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मियों को एकता तथा अस्पृश्यता निवारण की शपथ दिलाई।

ध्वजारोहण उपरांत मिष्ठान वितरित कर पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान भारत सरकार एवं प्रशासन द्वारा चिह्नित किये गये पुलिस कर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा पदक तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। *स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद एटा के अधिकारी/ कर्मचारियों को प्रदान किए जाने वाले, गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट, अति उत्कृष्ट सेवा पदकों का विवरण।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह, एवं अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा को डीजी कमेंडेशन डिस्क रजत पदक से सम्मानित किया गया है।" 1. निरीक्षक श्री कृष्ण पाल सिंह 2. निरीक्षक श्री राकेश कुमार 3. निरीक्षक एलआईयू श्री अजय कुमार 4. उप निरीक्षक परिवहन श्री संजीव कुमार दुबे 5. उप निरीक्षक महेंद्र सिंह 6. उप निरीक्षक जुगेंद्र पाल शर्मा 7. उप निरीक्षक राम प्रकाश 8. उपनिरीक्षक योग वीर सिंह 9. उपनिरीक्षक मोहम्मद सलीम खान 10. उप निरीक्षक बाबू सिंह 11. उप निरीक्षक हरगोविंद सिंह 12. उप निरीक्षक महेंद्र सिंह 13. मुख्य आरक्षी अशोक कुमार 14. मुख्य आरक्षी रघुवीर सिंह

15. मुख्य आरक्षी महाराज सिंह 16. मुख्य आरक्षी नरेश चंद्र संत 17. मुख्य आरक्षी बलवीर सिंह 18. मुख्य आरक्षी अशोक कुमार 19. मुख्य आरक्षी नीरज सिंह 20. मुख्य आरक्षी शाहिद अली 21. महिला मुख्य आरक्षी कुमारी रीना शर्मा 22. मुख्य आरक्षी राजवीर सिंह 23. मुख्य आरक्षी मुकेंद्र सिंह 24. मुख्य आरक्षी ब्रह्म प्रकाश 25. मुख्य आरक्षी अनिल कुमार 26. मुख्य आरक्षी रमेश चंद्र 27. मुख्य आरक्षी ईमेश सिंह 28. मुख्य आरक्षी इरफान उद्दीन 29. मुख्य आरक्षी बृजनंदन 30. मुख्य आरक्षी प्रहलाद सिंह

31. मुख्य आरक्षी भूपेंद्र सिंह 32. मुख्य आरक्षी मनोज कुमार 33. मुख्य आरक्षी सुमित राघव 34. मुख्य आरक्षी देवेंद्र कुमार 35. मुख्य आरक्षी उमेश चंद्र 36. मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार 37. आरक्षी श्यामवीर सिंह 38. आरक्षी चालक देवेंद्र सिंह 39. आरक्षी चालक गिरीश कुमार शर्मा 40. आरक्षी चालक विश्राम सिंह 41. उप निरीक्षक लिपिक श्री असनेंद्र कुमार सिंह तत्पश्चात उपस्थित पुलिस कर्मियों, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मिष्ठान वितरण कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा इस दौरान समस्त जनपदवासियों एवं पुलिस कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी गई। जिला मुख्यालय के साथ साथ जनपद के प्रत्येक थाना एवं कार्यालयों पर भी शांतिपूर्ण ढंग से ध्वजारोहण कर हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) एटा श्री योगेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर श्री विक्रांत द्विवेदी, प्रतिसार निरीक्षक श्री किशन लाल, पीआरओ श्री राकेश सरोज, एवं अन्य पुलिस बल उपस्थित रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User