जिलाधिकारी जौनपुर व पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा यातायात माह (नवम्बर 2023) के अंतर्गत किया गया जागरूक

जिलाधिकारी जौनपुर व पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा यातायात माह (नवम्बर 2023) के अंतर्गत किया गया जागरूक

Nov 24, 2023 - 22:28
0 17
जिलाधिकारी जौनपुर व पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा यातायात माह (नवम्बर 2023) के अंतर्गत किया गया जागरूक

block-350 block-350

जौनपुर। जिलाधिकारी जौनपुर श्री अनुज कुमार झा व पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ0 अजय पाल शर्मा के द्वारा यातायात माह नवम्बर 2023 जागरुकता अभियान के दौरान विद्यालय राष्ट्रीय पब्लिक इण्टर कालेज हुँसेपुर कबूलपुर जौनपुर में जागरुकता कार्यक्रम में छात्रों को यातायता निमयों के बारे में किया गया जागरुक। 

जिलाधिकारी जौनपुर श्री अनुज कुमार झा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ0 अजय पाल शर्मा के द्वारा “यातायात माह नवम्बर 2023” के दौरान आज राष्ट्रीय पब्लिक इण्टर कालेज हुँसेपुर कबूलपुर, जौनपुर में जागरुकता कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया और उनको अपने पास-पढ़ोस के लोगों को भी जागरुक करने की शपथ दिलायी गयी, तथा बच्चों द्वारा यातायात जागरूकता से सम्बन्धित रैली, क्विज, संभाषण, रंगोली, चित्रकला, पोस्टरकला एवं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात श्री देवेश सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष जलालापुर श्री राजेश यादव, प्रभारी निरीक्षक यातायात श्री जी0डी0 शुक्ला व विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहें। साथ ही साथ शहर के प्रमुख चौराहा तिराहों पर लोगों को सड़क पर वाहनों को खड़ा करके दुर्घटना का कारण बनने व जाम लगाने वाले वाहनों के मालीकों को ऐसा न करने की चेतावनी दिया गया, तथा यातायात नियमों के उलंघन करने पर प्रवर्तन की कार्रवाई में 314 वाहनों का चालान किया गया।

जियाउल हक की रिपोर्ट

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Ziyaul Haq

Ziyaul Haq द्वारा प्रकाशित की गई खबर/लेख के लिए लेखक ही पूर्ण रुप से जिम्मेदार है। इससे Surag Bureau का कोई संबंध नही है।

Comments (0)

User