आगरा खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, विधान परिषद शिकोहाबाद में बूथों का किया निरीक्षण
आगरा खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, विधान परिषद शिकोहाबाद में बूथों का किया निरीक्षण
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। जनपद में 23 अक्टूबर को होने वाले आगरा खण्ड स्नातक विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में आज उपजिलाधिकारी शिकोहाबाद राजेश कुमार शुक्ला और अपर पुलिस अधीक्षक जयविंद गुप्ता ने नगर पालिका परिषद शिकोहाबाद में बनाए गए मतदान बूथों का संयुक्त रूप से निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उनके साथ न्यायिक तहसीलदार *सनी कनौजिया*, नायब तहसीलदार *नितिन चौधरी*, अधिशासी अधिकारी *आर.के. चौधरी* और थाना प्रभारी शिकोहाबाद *अनुज कुमार राणा* मौजूद रहे। अधिकारियों ने बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी, प्रकाश व्यवस्था और मतदाताओं की सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाएगा। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन द्वारा सभी तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)