डीआईजी आगरा रेंज ने थाना मक्खनपुर में आदर्श मिशन शक्ति केंद्र का किया उद्घाटन, 10 महिला पुलिसकर्मी सम्मानित
डीआईजी आगरा रेंज ने थाना मक्खनपुर में आदर्श मिशन शक्ति केंद्र का किया उद्घाटन, 10 महिला पुलिसकर्मी सम्मानित

फिरोजाबाद, 20 अक्टूबर 2026। पुलिस उप-महानिरीक्षक, आगरा रेंज, आगरा द्वारा थाना मक्खनपुर में आदर्श मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क एवं क्रेच का उद्घाटन किया गया।

इसके बाद उन्होंने थाना मक्खनपुर का निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री आदित्य लांग्हे, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद एवं क्षेत्राधिकारी सिरसागंज उपस्थित रहे।

मिशन शक्ति फेज-06 में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 10 महिला पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में महिला उपनिरीक्षक आरजू एवं योगिता (थाना दक्षिण), काजल (थाना शिकोहाबाद), महिला मुख्य आरक्षी अनीता (महिला थाना), कामना (थाना मटसेना), चंचल (थाना पचोखरा), महिला आरक्षी छवि राणा (थाना रजावली), गीता यादव (थाना खैरगढ़), सोनम कुमारी (थाना नसीरपुर) एवं प्रीति (थाना फरिहा) शामिल हैं।

इस दौरान पुलिस उप-महानिरीक्षक ने कस्तूरबा गांधी इंटर कॉलेज की छात्राओं को मिशन शक्ति फेज-06 के तहत महिला सुरक्षा, अधिकारों एवं हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक किया तथा उपहार भेंट किए।

एसएसपी श्री आदित्य लांग्हे के निर्देशन में फिरोजाबाद पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए जनपदभर में जागरूकता अभियान चला रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)