Mainpuri News : प्रेम प्रसंग के चलते पुत्री को गोली मारने वाला पिता और आरोपी साला 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

Oct 20, 2026 - 19:53
0 2

block-350 block-350

Mainpuri News : प्रेम प्रसंग के चलते पुत्री को गोली मारने वाला पिता और आरोपी साला 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

मैनपुरी 20 अक्टूबर (अजय किशोर) थाना एलाऊ पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए प्रेम प्रसंग के कारण अपनी ही पुत्री के सिर में गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने वाले मुख्य आरोपी पिता और इसमें सहयोग करने वाले उसके साले को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम दिवलपुर शांतिनगर निवासी आरोपी आसीन खाँ अपनी पुत्री साजिया द्वारा गांव के ही एक युवक अमीर खान से शादी करने की इच्छा व्यक्त करने पर नाराज था। इसी रंजिश के चलते उसने 19 अक्टूबर 2026 को अपनी पुत्री के सिर में जान से मारने की नियत से गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना के संबंध में थाना एलाऊ में मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थानाध्यक्ष अवनीश कुमार त्यागी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर औंग तिराहा से मुख्य अभियुक्त पिता आसीन खाँ उम्र लगभग 45 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि अवैध हथियार उसके साले सारुख खान निवासी मोहल्ला गढ़ी कसबा, किशनी ने उपलब्ध कराया था।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सह-आरोपी सारुख खान को भी औंग तिराहा से 12 बोर के तमंचे व दो जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ प्रासंगिक धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User