गांधी-शास्त्री जयंती पर स्कूलों में गूंजा देशभक्ति का संदेश

Oct 03, 2026 - 10:45
0 2
गांधी-शास्त्री जयंती पर स्कूलों में गूंजा देशभक्ति का संदेश

block-350 block-350

गांधी-शास्त्री जयंती पर स्कूलों में गूंजा देशभक्ति का संदेश

कायमगंज/फर्रुखाबाद। महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कायमगंज क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एच.ओ. एकेडमी में संगोष्ठी, सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, वहीं पट्टिया लेन, कंपिल रोड स्थित किरण पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर दोनों महापुरुषों के जीवन, विचारों और देशसेवा के संदेश को प्रस्तुत किया। एच.ओ. एकेडमी में कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात शिक्षाविद प्रोफेसर रामबाबू मिश्र 'रत्नेश' ने की।

उन्होंने गांधी जी के ग्राम विकास, जन-जागरण और राजनीतिक शुचिता के विचारों तथा लाल बहादुर शास्त्री के ‘जय जवान, जय किसान’ के संदेश को रेखांकित किया। प्रख्यात गीतकार पवन बाथम ने राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत गीत प्रस्तुत कर माहौल को देशभक्तिमय बना दिया। प्रधानाचार्य शिवकांत शुक्ला ने विद्यार्थियों से गांधी जी की समयबद्धता तथा शास्त्री जी की सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। वहीं, किरण पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक डॉ. वीरेंद्र गंगवार, मैनेजर कल्पना गंगवार, ख़ुशी पटेल एवं प्रधानाचार्या राधिका नायर ने मां सरस्वती, महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। वरिष्ठ शिक्षिका अंजू बाथम ने दोनों महापुरुषों के विचारों पर प्रकाश डाला। छात्रा अंजिता ने ‘रघुपति राघव राजा राम’ पर स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र निर्माण से जुड़े भाषण, कविताएं एवं देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

किरण पब्लिक स्कूल में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने गांधी जी, शास्त्री जी, स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र निर्माण से जुड़े प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसी बौद्धिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। दोनों विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों को सत्य, अहिंसा, सादगी, ईमानदारी, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा जैसे मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रमों में विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User