मैनपुरी पुलिस ने वाहन चोरी और अवैध हथियार के साथ चार गिरफ्तार
मैनपुरी पुलिस ने वाहन चोरी और अवैध हथियार के साथ चार गिरफ्तार
मैनपुरी (अजय किशोर) थाना एलाऊ क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, दो चेसिस और वाहन के कलपुर्जे बरामद किए हैं। इसके अलावा, आरोपियों के पास से एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बृजेश कुमार पुत्र कमलेश बाबू, जितेन्द्र पुत्र रामसेवक, प्रदीप कुमार पुत्र जयपाल और मंजीत पुत्र हाकिम सिंह शामिल हैं। इन चारों के खिलाफ थाना एलाऊ में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इनमें से कुछ आरोपियों का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है।
सभी गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस द्वारा कानूनी प्रक्रिया पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। बरामद वाहनों और हथियारों के आधार पर पुलिस इस गिरोह के अन्य संपर्कों और चोरी की घटनाओं में इनकी संलिप्तता की गहन जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)