33 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आया बच्चा गम्भीर, हायर सेंटर रेफर

Jul 27, 2026 - 07:52
0 0
33 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आया बच्चा गम्भीर,  हायर सेंटर रेफर

block-350 block-350

33 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आया बच्चा गम्भीर, हायर सेंटर रेफर

कमलगंजफर्रुखाबाद । फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब 3 बजे एक बच्चा 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसा उस समय हुआ, जब वह मकान की छत पर सूख रहे कपड़े उतार रहा था। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के खिमसेपुर गांव निवासी प्रदीप कमालगंज में किराये के मकान में रहते हैं। वह राजमिस्त्री का काम करते हैं। रविवार दोपहर उनका बेटा सागर छत पर सूख रहे कपड़े उतारने गया था। इसी दौरान वह मकान के पास से गुजर रही 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया।

करंट लगते ही सागर जोर से चीख पड़ा। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे किसी तरह सुरक्षित नीचे उतारा। हादसे के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में सागर के पैर और कमर बुरी तरह झुलस गए। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कमालगंज लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User