Etah News ; जुआ खेलते 7 लोग गिरफ्तार, नकदी व ताश के पत्ते बरामद
जुआ खेलते 7 लोग गिरफ्तार, नकदी व ताश के पत्ते बरामद
एटा। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नयागांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जुआ खेलते हुए 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मौके से 2740 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते भी बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय के पर्यवेक्षण में की गई। थाना नयागांव पुलिस अवैध जुआ और सट्टा के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में मिसबाहुर रहमान, दिलशाद, सोहिल, रहीश, अरमान, अकील और इसरार शामिल हैं, जो सभी ग्राम अलीपुर, थाना नयागांव क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ थाना नयागांव में मुकदमा संख्या 25/2026, धारा 13G एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
