फर्रुखाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा: कार के आर-पार हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदे बिजली के पोल, 5 वर्षीय बच्ची की मौत ।

Mar 22, 2026 - 20:39
0 6
फर्रुखाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा: कार के आर-पार हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदे बिजली के पोल, 5 वर्षीय बच्ची की मौत ।

block-350 block-350

फर्रुखाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा: कार के आर-पार हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदे बिजली के पोल, 5 वर्षीय बच्ची की मौत ।

फर्रुखाबाद/जिले के इटावा-बरेली हाईवे पर रात एक भीषण सड़क हादसे में एक 5 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी मां और दो बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह हादसा तब हुआ जब उनकी वैगनआर कार आगे चल रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई, जिस पर बिजली के पोल लदे हुए थे। टक्कर इतनी भयंकर थी कि पोल कार के आगे का शीशा तोड़ते हुए पीछे की डिग्गी से बाहर निकल गए। बिना इंडिकेटर दिए मोड़ा ट्रैक्टर, अंधेरे में हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, शमशाबाद थाना क्षेत्र के रोशनाबाद निवासी निहाल खान (30) अपनी पत्नी शबनम (27) और तीन बेटियों - अनविया (5), इनाया (5) और अयात (2) के साथ कार से अपने ससुराल कमालगंज जा रहे थे।

निहाल दिल्ली में पेशे से ड्राइवर हैं। उन्होंने बताया कि रात करीब 8 बजे कादरी गेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत इटावा-बरेली हाईवे पर उनके आगे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चल रही थी। हाईवे पर काफी अंधेरा था। इसी बीच ट्रैक्टर चालक ने बिना इंडिकेटर दिए अचानक दूसरी सड़क की ओर कट मार दिया, जिससे पीछे से आ रही उनकी कार अनियंत्रित होकर ट्रॉली पर लदे बिजली के पोलों में जा घुसी। बाल-बाल बचे पिता, ट्रैक्टर चालक फरार हादसे के तुरंत बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर दौड़े और पुलिस को सूचना दी। लोगों ने कार के दरवाजे खोलकर घायलों को बमुश्किल बाहर निकाला और तुरंत लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचाया। डॉक्टरों ने 5 वर्षीय इनाया को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में कार चला रहे पिता निहाल को खरोंच तक नहीं आई, लेकिन उनकी पत्नी शबनम और दोनों अन्य बेटियां बुरी तरह घायल हो गईं।

घायल हायर सेंटर रेफर मामले की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय सहित अन्य पुलिस अधिकारी लोहिया अस्पताल पहुंचे। सीओ सिटी ने बताया कि घटना शनिवार रात 8 बजे की है। गंभीर रूप से घायल पत्नी और एक बच्ची की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User