एनसीसी कैडेटों को सेना भर्ती प्रक्रिया की दी गई विस्तृत जानकारी, अधिकारियों ने किया देशसेवा के लिए प्रेरित

Oct 30, 2026 - 19:02
0 4

1.

शिकोहाबाद। एफएस यूनिवर्सिटी, शिकोहाबाद में 5 यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC-15) के अंतर्गत शुक्रवार को सेना भर्ती जागरूकता एवं प्रेरणा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सेना भर्ती कार्यालय (ARO) से आए मेजर ब्रह्म यगली एवं नेवल कमांड से लेफ्टिनेंट अमन तोमर ने एनसीसी कैडेटों को भारतीय सेना में भर्ती होने के विभिन्न अवसरों और प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी।

अधिकारियों ने अग्निवीर योजना, एनडीए, सीडीएस, ओटीए एवं एनसीसी विशेष प्रवेश योजना की पात्रता, आवेदन, चयन प्रक्रिया, शारीरिक मापदंड और चिकित्सा परीक्षण के बारे में बताया। साथ ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं Join Indian Army पोर्टल के उपयोग की जानकारी देते हुए भर्ती प्रक्रिया में दलालों और धोखाधड़ी से बचने की सलाह दी।

कार्यक्रम में बालिका कैडेटों को अग्निवीर वुमन मिलिट्री पुलिस सहित सेना में उपलब्ध विभिन्न अवसरों की जानकारी देकर देशसेवा के लिए प्रेरित किया गया। कैडेटों ने भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों ने विस्तार से जवाब दिया। अंत में कैडेटों को जानकारीपरक पोस्टर एवं पैम्फलेट वितरित किए गए।

इस अवसर पर कर्नल सज्जन सिंह, एसएम राजवीर सिंह, कैप्टन जगदीश यादव, कैप्टन भानु प्रताप सिंह, कैप्टन मनोज इंदोलिया एवं नायिक देवेश यादव सहित अन्य सैन्य अधिकारी एवं एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sheelendra Singh

Sheelendra Singh ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User