एफ एस विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय विक्रम साराभाई अंतरिक्ष प्रदर्शनी का समापन।
एफ एस विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय विक्रम साराभाई अंतरिक्ष प्रदर्शनी का समापन।
एफ एस विश्वविद्यालय, शिकोहाबाद में आयोजित तीन दिवसीय विक्रम साराभाई अंतरिक्ष प्रदर्शनी का सोमवार, 05 अक्टूबर 2026 को गरिमामय समापन हुआ। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में विज्ञान, तकनीक, अंतरिक्ष अनुसंधान और भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों से विद्यार्थियों को रूबरू होने का अवसर मिला।
जिलाधिकारी महोदय संतोष कुमार शर्मा जी एफ एस विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय विक्रम साराभाई अंतरिक्ष प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए
प्रदर्शनी का उद्घाटन जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा जी के द्वारा किया गया। जिलाधिकारी महोदय ने एफ एस विश्वविद्यालय में साराभाई अंतरिक्ष प्रदर्शनी में अपना बहुमूल्य समय समय दिया।
समापन दिवस पर भी जिले के विभिन्न विद्यालयों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अपने शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यालय स्टाफ के साथ विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे। विद्यार्थियों में अंतरिक्ष विज्ञान को जानने और समझने की उत्सुकता देखते ही बनी।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि अंकुर यादव, तहसीलदार महोली सीतापुर, संध्या यादव, तहसीलदार शाहाबाद, धर्मेन्द्र यादव सेवानिवृत्त आईआईएम लखनऊ, कीर्ति चौधरी ,तहसीलदार शिकोहाबाद तथा कर्नल सज्जन सिंह, कमान अधिकारी, राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने सहभागिता की। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों, अंतरिक्ष अभियानों, उपग्रहों, संचार तकनीक तथा भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों से संबंधित प्रस्तुतियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

प्रदर्शनी के दौरान भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, अहमदाबाद के वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान की विभिन्न जटिल अवधारणाओं को सरल एवं रोचक ढंग से समझाया। विद्यार्थियों ने वैज्ञानिकों से अंतरिक्ष यान, उपग्रहों की कार्यप्रणाली, अंतरिक्ष अभियानों की तैयारी, ग्रहों के अध्ययन तथा भारत के आगामी अंतरिक्ष अभियानों से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे। वैज्ञानिकों ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का विस्तारपूर्वक समाधान किया।

समापन अवसर पर एफ एस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. दिलीप यादव ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, अहमदाबाद से आए वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों का विश्वविद्यालय परिवार की ओर से पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। प्रदर्शनी के सफल आयोजन एवं वैज्ञानिकों के महत्वपूर्ण योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
जिलाधिकारी महोदय संतोष कुमार शर्मा जी के साथ इसरो टीम एवं विश्वविद्यालय स्टाफइस अवसर पर कुलाधिपति ने कहा कि वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों के साथ उनके संवाद ने युवाओं के भीतर विज्ञान, अनुसंधान और अंतरिक्ष के प्रति नई जिज्ञासा एवं प्रेरणा का संचार किया है। प्रतिकुलाधिपति डॉ. योगेश यादव, ट्रस्टी डॉ. राहुल यादव, ट्रस्टी डॉ. नितिन यादव, कुलपति डॉ. संजीव भारद्वाज एवं महानिदेशक डॉ. अभिनव श्रीवास्तव ने प्रदर्शनी के सफल आयोजन एवं विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मक सोच, नवाचार एवं अनुसंधान की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रदर्शनी में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, अहमदाबाद के वैज्ञानिक एवं विशेषज्ञ श्री राहुल देव, श्री राहुल जैन एवं श्री अंकित गुप्ता, विज्ञान संचारक श्री राहुल भदाने, श्री जगदेव ठाकोर, सुश्री दिशा दवे एवं सुश्री स्नेहा मिश्रा, प्रदर्शनी देखरेखकर्ता श्री भावेश सोलंकी एवं श्री किरण परमार तथा वाहन चालक श्री बसीरमोहमद मंसूरी एवं श्री भरतसिंह पवार का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। विक्रम साराभाई अंतरिक्ष प्रदर्शनी का समापन विद्यार्थियों में विज्ञान एवं अंतरिक्ष के प्रति बढ़ती रुचि और जिज्ञासा के साथ हुआ। तीन दिनों तक एफ एस विश्वविद्यालय परिसर में विज्ञान, जिज्ञासा और नवाचार से सजा वातावरण विद्यार्थियों के लिए नई संभावनाओं और वैज्ञानिक सपनों की उड़ान का संदेश छोड़ गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)