रुपेश गुप्ता को दोबारा बीजेपी जिलाध्यक्ष का ताज

Sep 16, 2023 - 08:41
 0  10
रुपेश गुप्ता को दोबारा बीजेपी जिलाध्यक्ष का ताज
Follow:

रुपेश गुप्ता को दोबारा बीजेपी जिलाध्यक्ष का ताज

फर्रुखाबाद। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी नें शुक्रवार को जिलाध्यक्ष के पद पर रुपेश गुप्ता की दोबारा ताजपोशी कर दी| जिससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर है|

वहीं उनके प्रतिद्वंदियों को जोर का झटका लगा है| दरअसल रुपेश गुप्ता पुरानें पार्टी के कार्यकर्ता रहें है| साथ ही साथ आगामी लोकसभाचुनाव को देखते हुए जनपद में जातीय समीकरण भी साधने में लगी है| लिहाजा पार्टी नें दोबारा रुपेश गुप्ता को जिले के संगठन की कमान सौंप दी| जिससे उनके समर्थकों में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी|

 बीते 6 दिसम्बर 2019 को रुपेश गुप्ता भाजपा के पहली बार जिलाध्यक्ष मनोनीत हुए थे| तबसे वह लगातार पांच सालों से जिलाध्यक्ष हैं | विगत दिनों हुए नगर पालिका चुनाव में जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता की माँ सुषमा गुप्ता भाजपा से प्रत्याशी थी और चुनाव हार गयीं थी| मतगणना के दौरान जिलाध्यक्ष व उनके समर्थकों के साथ पुलिस नें काफी अभद्रता भी की थी|

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow